स्वास्थ्य विभाग की बैठक में उपायुक्त सख्त, लापरवाह कर्मियों के वेतन में कटौती के निर्देश
1 min read
सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाह चिकित्सकों एवं कर्मियों के वेतन में नियमानुसार कटौती और टेली-कंसल्टेशन में शून्य लॉगिन वाले चिकित्सकों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही 15 दिनों में दवाओं व जांच किट के स्टॉक सत्यापन का प्रमाण-पत्र जमा करने तथा टीबी, मलेरिया और फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाने का आदेश दिया।