October 13, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित‘नशामुक्त युवा, सशक्त भारत’ का दिया संदेश

घाटशिला : घाटशिला , स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों, डिजिटल लत, मानसिक स्वास्थ्य और राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, मोबाइल एवं सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने तथा सकारात्मक सोच और आत्मानुशासन अपनाने की अपील की। कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा, कुलसचिव डॉ. नीत नयना एवं सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने भी स्वस्थ जीवनशैली और चरित्र निर्माण पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.