November 10, 2026

NEWS TEL

NEWS

सरगछिड़ा में गोरू खूंटा प्रतियोगिता आयोजित, खुदीराम महतो बने विजेता

1 min read

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सरगछिड़ा गांव में पारंपरिक उत्साह के साथ गोरू खूंटा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खुदीराम महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बुद्धेश्वर महतो दूसरे और रामेश्वर महतो तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक संस्कृति और लोक विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.