November 11, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाई दूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

1 min read

जमशेदपुर : दीपावली के दो दिन बाद बुधवार को भाई दूज का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में पर्व को विशेष परंपराओं के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कच्चे चने चबाने और भाई को प्रतीकात्मक रूप से मारकर फिर जीवित करने की परंपरा भी निभाई गई। पूरे उत्साह और आस्था के साथ महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.