बागबेड़ा-जुगसलाई में ABVP नगर इकाई की घोषणा, 50 से अधिक युवाओं ने ली सदस्यता
1 min read
जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागबेड़ा-जुगसलाई नगर इकाई की घोषणा रविवार को लोहिया भवन, सिद्धू-कान्हू मैदान में की गई। इस दौरान 50 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। ऋतिक मिश्रा को नगर मंत्री, सुमित कुशवाहा और गोविंदा यादव को नगर सहमंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में कार्तिक झा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन पर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।