पोटका को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, जादूगोड़ा ग्रिड सब-स्टेशन का भूमि पूजन संपन्न
1 min read
जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के हरिणा पंचायत अंतर्गत पाण्डरशोली गांव में 220/132/33 केवी जादूगोड़ा (न्यू) ग्रिड सब-स्टेशन का भूमि पूजन विधायक संजीव सरदार ने किया। इस मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। झारखंड सरकार की स्वीकृति से बनने वाले इस ग्रिड सब-स्टेशन से पोटका सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। विधायक संजीव सरदार ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।