पूर्वी सिंहभूम के 93 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई JHTET-2026 परीक्षा
1 min read
जमशेदपुर: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET)-2026 का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया गया। परीक्षा के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की।
उपायुक्त राजीव रंजन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा जांच और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
प्रथम पाली में कक्षा 6 से 8 तथा द्वितीय पाली में कक्षा 1 से 5 के अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था भी की गई।