नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में ‘एक्सप्लोर-13’ का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
1 min read
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘एक्सप्लोर-13 2026’ का 28 नवंबर को पुरस्कार वितरण और डीजे नाइट के साथ समापन हुआ। 26 से 28 नवंबर तक चले इस महोत्सव में जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों के करीब 15 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।महोत्सव में साहित्य, खेल, नृत्य-संगीत, रंगमंच, कला और तकनीक से जुड़ी 27 प्रतियोगिताओं की 62 श्रेणियों का आयोजन किया गया। एआई प्रॉम्प्थॉन, हैश कोड, बीजीएमआई, क्रिकेट, बास्केटबॉल, फैशन शो और ग्रुप डांस जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उपनिरीक्षक दयानंद कुमार, विशिष्ट अतिथि एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, कुलाधिपति मदनमोहन सिंह और कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि उपस्थित रहे। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और कुल दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।प्रतियोगिता में करीम सिटी कॉलेज ने ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी हासिल की, जबकि उपविजेता की ट्रॉफी अरका जैन विश्वविद्यालय को मिली। कार्यक्रम का समापन मुंबई से आए डीजे प्रिंस जॉर्डन की प्रस्तुति के साथ हुआ। महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कला, संस्कृति, खेल और तकनीकी कौशल में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला।