दो नवंबर को झारखंड आंदोलनकारी मंच करेगा प्रदर्शन
सरायकेला: झारखंड आंदोलनकारी मंच ने आगामी 2 नवंबर 2026 को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। धनपति सरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। मंच स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने, आश्रितों को सरकारी नौकरी देने तथा पेसा अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की मांग कर रहा है। इसके अलावा, अगले 50 वर्षों तक भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग भी शामिल है। मंच के अनुसार, मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर 2 नवंबर को प्रदर्शन कर सचिवालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।