रंगोदय 2026 में गीता थिएटर जमशेदपुर को मिले पाँच पुरस्कार
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर आगरा में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय बहुभाषीय नाट्य, नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता ‘रंगोदय 2026’ में गीता थिएटर जमशेदपुर ने पाँच पुरस्कार जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया। 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में संस्था को झूमर लोकनृत्य के लिए द्वितीय पुरस्कार, नाटक ‘म्यूजियम ऑफ स्पीशीज इन डेंजर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नाट्य आलेख पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ कैम्पफायर प्रस्तुति संस्था का सम्मान मिला।
वहीं, संस्था की अध्यक्ष गीता कुमारी को सर्वश्रेष्ठ प्रथम सह-अभिनेत्री तथा सचिव प्रेम दीक्षित को रंगमंच में योगदान के लिए स्वामी विवेकानंद सम्मान से नवाजा गया। यह आयोजन संस्कार भारती नाट्य केन्द्र, आगरा द्वारा किया गया था। संस्था की इस उपलब्धि से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के कला एवं रंगमंच जगत में हर्ष का माहौल है।