October 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुरदा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डालसा जमशेदपुर की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल संरक्षण, दहेज प्रथा, मानव तस्करी और पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 और 15100 के बारे में बताया गया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने डेमो के माध्यम से छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुनीता करकेट्टा, अधिवक्ता अभिनव कुमार श्रीवास्तव, विद्यालय की वार्डेन कुमारी सारो हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.