October 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

1 min read

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए नई ट्रेन की शुरुआत होने से यात्रियों में खुशी है। सोमवार को टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर फूलों से सजी ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय और चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे। संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस करीब 1,677 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। ट्रेन का ठहराव टाटानगर, रांची समेत कुल 29 स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को राजस्थान आने-जाने में सुविधा मिलेगी। वहीं, विधायक सरयू राय और सांसद विद्युत वरण महतो ने ट्रेन की शुरुआत को क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि यह वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हुई है। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में क्षेत्र को रेलवे की ओर से और भी सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.