October 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

पहाड़मुड़ी में आदिम कुम्हार महासंघ का सम्मेलन संपन्न

1 min read

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पहाड़मुड़ी में रविवार को आदिम कुम्हार महासंघ, झारखंड की ओर से विधानसभा स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समाज को शिक्षित, संगठित और नशामुक्त बनाने के साथ राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, एकता और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की अपील की। साथ ही समाज के लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और पंचायत से लेकर विधानसभा तक राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया।सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। मौके पर महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुधीर कुंभकार, केंद्रीय उपाध्यक्ष अनिता पारित, जागरण पाल, महासचिव साधुचरण पाल, जिला अध्यक्ष सुकदेव कुमार सहित बुद्धेश्वर कुंभकार, साधना पाल, तारा कुमार, कौशल्या देवी, लक्ष्मीकांत कुंभकार, धनंजय कुंभकार, शरत कुमार और गणेश कुंभकार समेत कई पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।सम्मेलन के माध्यम से समाज में शिक्षा का प्रसार, नशामुक्ति अभियान और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक विकास के लिए कार्य करने और महासंघ को और मजबूत बनाने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.