रोटरी क्लब एवं प्रेस क्लब के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक चले इस शिविर में 75 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. वी. एस. पी. सिन्हा, मानद सचिव सुनीत कुमार, चिकित्सकों एवं क्लब सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित कई पत्रकारों और आम लोगों ने भी स्वास्थ्य जांच कराई।
रोटरी क्लब ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।