October 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

चंद्रशेखर मिश्रा जी का निधन ब्राह्मण समाज के लिए अपूरणीय क्षति : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पुरोधा चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के संयोजक अप्पू तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन ब्राह्मण समाज सहित संपूर्ण सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।अप्पू तिवारी ने कहा कि चंद्रशेखर मिश्रा जी का समाज के प्रति समर्पण, सरल व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने की भावना सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। शपथ ग्रहण के दिन उनका जन्मदिन मनाया गया था। उन्होंने कहा कि संघ उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेगा।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.