दुर्गा पूजा को लेकर एसपी सख्त, थाना प्रभारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश
1 min read
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।
एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता से काम करने तथा आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तैयार रहने को कहा।