डिवाइन मिशन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला
जमशेदपुर: डिवाइन मिशन स्कूल, हितकु, नरवा, सुंदरनगर में 6 नवंबर को विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला आयोजित हुआ। उद्घाटन डॉ. अशोक सिंह ने किया। नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जल संरक्षण, ऊर्जा और सामाजिक मुद्दों पर 120 मॉडल प्रस्तुत किए। श्रेष्ठ प्रस्तुति कक्षा 10वीं के मोहित ग्रुप को मिली। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। मेले में झूला, जंपिंग, स्लाइड और विभिन्न खाद्य स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।