टेक्निका 6.0 में सोना देवी विश्वविद्यालय की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान
जमशेदपुर : अरका जैन विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय तकनीकी महोत्सव ‘टेक्निका 6.0’ में सोना देवी विश्वविद्यालय की टीम ‘सॉल्यूशंस वॉरियर्स’ ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम ने ‘मोबाइल रोबोट (ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस रोबोट)’ प्रोजेक्ट का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीम में अमन रवि दास, शुभोदीप रॉय, गणेश मर्दी और विवेक कुमार पांडे शामिल थे। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुलपति और कुलसचिव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।