टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल: अनुपयोगी वस्तुओं को दें नया जीवन
1 min read
जमशेदपुर : टाटा स्टील UISL ने बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के निकट RRR सेंटर में ‘RELIFE’ पहल शुरू की है। इसके तहत नागरिक कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें, खिलौने, साइकिल और अन्य उपयोगी घरेलू वस्तुएँ दान कर सकते हैं। सफाई एवं मरम्मत के बाद इन वस्तुओं को मामूली कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। पहल का उद्देश्य कचरा कम करना, संसाधनों का संरक्षण करना और जरूरतमंदों को किफायती वस्तुएँ उपलब्ध कराना है। अनुपयोगी वस्त्रों से उपयोगी उत्पाद बनाए जाएंगे तथा पुस्तकों से सामुदायिक पुस्तकालय विकसित किया जाएगा। टाटा स्टील UISL ने नागरिकों से इस पहल में भागीदारी की अपील की है।