टाटानगर स्टेशन री-डेवलपमेंट को लेकर अतिक्रमण हटाने की तैयारी
1 min read
जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम तेज हो गया है। चाईबासा बस स्टैंड मोड़ पर बाउंड्री निर्माण के लिए खुदाई और आउट गेट पर सड़क जोड़ने का काम शुरू किया गया है। गुदरी बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण की तैयारी चल रही है। रेलवे ने दुकानदारों को तीन बार नोटिस दिया है और छठ पूजा के बाद करीब 20–25 दुकानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की संभावना है। वहीं, बागबेड़ा, वायरलेस मैदान और कीताडीह में रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।