टाटानगर स्टेशन के पास सड़क हादसा, सोपोडेरा के मोंटी की मौत, दोस्त घायल
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में सोपोडेरा निवासी मोंटी की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राहुल घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों स्टेशन के पास थे, तभी एक बड़े वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर में मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राहुल को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहुल को खासमहल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, मोंटी को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मोंटी हैदराबाद में रहकर काम करता था और दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस हादसे में शामिल वाहन और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।