एनआईटी जमशेदपुर को वाइब्रेंट इंडिया 2026 में प्रथम पुरस्कार
जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने औद्योगिक इंजीनियरिंग एवं अनुप्रयुक्त प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए 12वें वाइब्रेंट इंडिया 2026 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस प्रदर्शनी का आयोजन एनएनएस मीडिया ग्रुप द्वारा किया गया।यह उपलब्धि संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रदर्शनी में संस्थान का प्रतिनिधित्व डॉ. दिवाकर त्रिपाठी एवं डॉ. बी. रामचंद्र रेड्डी ने किया और प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।यह सम्मान एनआईटी जमशेदपुर की तकनीकी नवाचार, अनुप्रयुक्त प्रौद्योगिकी एवं औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा संस्थान परिवार के लिए गर्व का विषय है।