झारखंड CGL पर हाईकोर्ट का फैसला आज, लाखों युवाओं की टिकी निगाहें
1 min read
जमशेदपुर: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा और इसके तहत हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट शुक्रवार को निर्णय सुनाएगा। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने पिछले महीने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
राज्य सरकार ने CID जांच रिपोर्ट और छात्र आंदोलनों का हवाला देते हुए अगस्त में परीक्षा एवं नियुक्तियां रद्द करने की अधिसूचना जारी की थी। इस फैसले को सफल अभ्यर्थी आकाश गौरव और अन्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि जांच में 465 संदिग्ध अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, न कि पूरी परीक्षा रद्द। उनका कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों की गड़बड़ी की सजा हजारों योग्य और निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों को देना अन्यायपूर्ण होगा।