November 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में फरवरी से शुरू हो सकती है मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 12 नवंबर से आवेदन

1 min read

जमशेदपुर : झारखंड में वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अनुसार, परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह से आयोजित होने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चल सकती है।
वहीं, बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। इसमें विषयवार परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश शामिल होंगे। हालांकि, परीक्षा की तारीखों को लेकर JAC की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करते हुए अपनी तैयारी जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.