झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक
जमशेदपुर: झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का बुधवार, 11 नवंबर को जमशेदपुर स्थित टीएमएच में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 8:20 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका टीएमएच में इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।अंजनी कुमार तिवारी ने झारखंड पुलिस में डीएसपी के पद पर लंबे समय तक सेवाएं दीं और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों से उनका संपर्क बना रहा। उनके निधन पर पुलिस विभाग से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।