October 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

जेठ-जेठानी पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप, डालसा पीएलवी की पहल पर साकची थाना में शिकायत

1 min read

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के न्यू काशीडीह रोड निवासी इंदु सत्ता ने अपने जेठ आशीष सत्ता और जेठानी सुमन सत्ता पर मारपीट, गाली-गलौज, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जाने की बात भी कही है।
महिला के अनुसार, पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद के साथ घर के आसपास गंदगी फैलाने और तेज आवाज में साउंड बॉक्स बजाने से भी परेशानी होती है। कई दिनों तक थाना और महिला थाना के बीच शिकायत को लेकर परेशान होने के बाद डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार और महिला थाना की पीएलवी सुनीता झा ने पहल की। इसके बाद बुधवार को पीड़िता ने अपने पति के साथ साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। डालसा की पहल पर पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और दूसरे पक्ष का बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.