September 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख प्रतिनिधि रांची पहुंचे, ताजदार आलम का किया स्वागत

झारखंड:रांची में झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम की ताजपोशी के अवसर पर जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग पहुंचे। इस दौरान सिख समाज के प्रतिनिधियों ने ताजदार आलम का स्वागत और अभिनंदन किया।कार्यक्रम में ताजदार आलम को अंग वस्त्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद जताई।सिख समाज के प्रतिनिधि सरदार चंचल सिंह भाटिया ने कहा कि ताजदार आलम को प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने से अल्पसंख्यक समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि सिख, मुस्लिम, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी समेत सभी अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी और सम्मान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।इस मौके पर झारखंड भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर बौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष अनवर हयात और पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष कमाल खान समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।जमशेदपुर से सतवीर सिंह सोमू, करमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, हैप्पी सिंह, अवतार सिंह, चंचल भाटिया, जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे और हरजीत सिंह समेत कई सिख प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रतिनिधियों ने संगठन और समाज के बीच संवाद व जनसेवा को आगे बढ़ाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.