October 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में वायु प्रदूषण के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेगा जेएचआरसी

जमशेदपुर : झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए इसके खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। भूईयाडीह में आयोजित बैठक में संगठन के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ हवा नागरिकों के स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार है। विकास के साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी जरूरी है।बैठक में पीएम 2.5, पीएम 10 और अन्य हानिकारक प्रदूषकों से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों पर चर्चा हुई। जेएचआरसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और औद्योगिक घरानों से प्रदूषण रोकने की जिम्मेदारी निभाने की मांग की। मनोज मिश्रा ने दीपावली पर कम से कम पटाखों का इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि स्वच्छ हवा के लिए संगठन जन आंदोलन भी शुरू करेगा।बैठक में श्याम लाल, किशोर वर्मा, गुरुमुख सिंह, ऋषभ पाण्डेय, मोहम्मद कमरुद्दीन, रेणु कुमारी, ऋषि गुप्ता, रीना दास, अंजू देवी, सोमवारी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.