छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र
1 min read
जमशेदपुर : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त राजीव रंजन को पत्र लिखकर क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बल, गोताखोर, प्राथमिक उपचार केंद्र और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की। विधायक ने कृत्रिम छठ घाटों पर भी स्वच्छता, जलापूर्ति, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।