October 9, 2026

NEWS TEL

NEWS

गोपबंधु दास के त्याग और जनसेवा के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत : मनोज चौधरी

सरायकेला: उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जयंती पर सरायकेला स्थित गोपबंधु चौक में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने वार्ड पार्षदों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गोपबंधु दास के त्याग, समाजसेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
मनोज चौधरी ने कहा कि गोपबंधु दास महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, ज्योति साहू, सुषमा तियु, गौतम नायक और वरुण साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.