गम्हरिया मामले पर भाजपा को झामुमो नेता सन्नी सिंह का जवाब, बोले- महिला सुरक्षा पर न हो राजनीति
1 min read
सरायकेला: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले पर भाजपा के आरोपों का झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए कहा कि महिला के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों का निलंबन और SIT जांच प्रशासन की गंभीरता दर्शाते हैं। सन्नी सिंह ने भाजपा से सवाल किया कि जब तत्काल कार्रवाई हुई है, तो सरकार पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? उन्होंने ललितपुर, रीवा और अन्य राज्यों की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।