खरसावां में बारिश के बाद बिजली संकट, रातभर अंधेरे में रहे कई गांव
जमशेदपुर: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से हुई बारिश के बाद खरसावां और बड़ाबम्बो क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार रात करीब नौ बजे बिजली लाइन में फॉल्ट आने से पूरी रात अंधेरा छाया रहा। उमस भरी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। शुक्रवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने बड़ाबम्बो में फॉल्ट की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की, जबकि अन्य इलाकों में भी बिजली बाधित रही।