एनआईटी जमशेदपुर में विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा संग्रहण अभियान आयोजित
1 min read
जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत टाटा स्टील UISL के RRR केंद्रों और गो ग्रीन क्लब के सहयोग से ई-कचरा संग्रहण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने किया। इस अवसर पर प्रभारी कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी, विभिन्न डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप बैटरी, चार्जर, की-बोर्ड, पावर बैंक, प्रिंटर कार्ट्रिज सहित विभिन्न अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एकत्र किए गए। इस पहल का उद्देश्य ई-कचरे का सुरक्षित निपटान, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। संस्थान ने अभियान में सहयोग के लिए टाटा स्टील UISL के RRR केंद्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।