ईएलसी फेस्ट 2026 में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, के. रवि कुमार ने किया उद्घाटन
1 min read
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अर्का जैन विश्वविद्यालय में मंगलवार को ईएलसी फेस्ट 2026 के जिला स्तरीय ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
फेस्ट में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, नुक्कड़ नाटक और मॉक चुनाव सहित 10 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अधिकारियों ने युवाओं को मतदाता पंजीकरण और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।