September 8, 2026

NEWS TEL

NEWS

स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

1 min read

जमशेदपुर: स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह जी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नाम से स्थापित सिरोमन सिंह अकैडमी स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में सिरोमन सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मथुरा सिंह, ट्रस्टी अनीता सिंह, सचिव प्रिंस सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह, ट्रस्टी सत्यम सिंह, विद्यालय की प्राचार्या लता मानकर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने मौन रखकर स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ठाकुर सिरोमन सिंह के आदर्श, विचार और शिक्षा के प्रति उनकी दूरदृष्टि आज भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उनके नाम पर स्थापित सिरोमन सिंह अकैडमी स्कूल उनके शिक्षा के प्रति समर्पण और सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने और शिक्षा एवं संस्कार के माध्यम से समाज निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी स्मृतियों को सदैव जीवित रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.