सूर्य मंदिर में 25वें छठ महोत्सव की तैयारी तेज, 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे खुलेंगे प्रवेश द्वार
1 min read
जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में 25वें छठ महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर समिति की प्रेस वार्ता में अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों तालाबों की सफाई, पेंटिंग और मंदिर परिसर की आकर्षक विद्युत सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है।
महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रवेश द्वार खोल दिए जाएंगे। घाट पर पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश मिलेगा। संध्या अर्घ्य के दिन लोकगायिका आँखी दास, करीना पांडेय और सावित्री पांडेय सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। वहीं, 14 नवंबर को समिति की ओर से 1100 जरूरतमंद व्रतधारियों को निःशुल्क पूजन सामग्री वितरित की जाएगी।