सिनी में बेकरी यूनिट का उद्घाटन, 15 आजीविका दीदियों को मिलेगा रोजगार
1 min read
सरायकेला: सिनी में गुरुवार को उपायुक्त ने नवनिर्मित बेकरी यूनिट का उद्घाटन किया। सिनी सीएलएफ द्वारा संचालित इस यूनिट की स्थापना जिला प्रशासन और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से की गई है। इससे जेएसएलपीएस से जुड़ी 15 आजीविका दीदियों को रोजगार मिलेगा। यहां ब्रेड, पाव, कुकीज, टोस्ट और केक तैयार किए जाएंगे। उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए सिनी रेलवे स्टेशन पर रिटेल शॉप खोलने और बेकरी परिसर में डाइन-इन सुविधा विकसित करने की भी योजना है।