सरायकेला में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
सरायकेला : पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर में आज शाम 6 बजे तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजा आदित्य प्रताप सिंह देव उपस्थित रहे। टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।