सरयू राय ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और मरम्मत के निर्देश
1 min read
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को बिष्टुपुर, कदमा और सोनारी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सीढ़ियों की मरम्मत, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
बोधनवाला घाट पर गंदगी मिलने पर सफाई कराने, कदमा के शास्त्रीनगर घाट की सीढ़ियों की मरम्मत तथा दोमुहानी घाट पर बड़े पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों से छठ पर्व से पहले सभी कमियों को दूर करने और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, आकाश डेविड सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।