रांची में 18 से 20 दिसंबर तक होगा MERA TV FILM FESTIVAL 2026, फिल्मकारों को मिलेगा बड़ा मंच
1 min read
फीचर फिल्म से लेकर AI फिल्म तक विभिन्न श्रेणियों में एंट्री आमंत्रित, 5 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार का अवसर रांची। सिनेमा, रचनात्मकता और नई प्रतिभाओं को समर्पित MERA TV FILM FESTIVAL 2026 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर 2026 तक रांची के ऑड्रे हाउस में किया जाएगा। महोत्सव में देशभर के फिल्मकारों, युवा रचनाकारों और स्वतंत्र सिनेमा से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को अपनी फिल्मों और रचनात्मक कार्यों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।महोत्सव का उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना ही नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और दर्शकों से जुड़ने का मंच उपलब्ध कराना है। आयोजकों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से फिल्मकारों की भागीदारी की उम्मीद है।इन श्रेणियों में भेज सकते हैं एंट्रीइस वर्ष महोत्सव में फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, कैंपस फिल्म और AI फिल्म सहित विभिन्न श्रेणियों में एंट्री आमंत्रित की जा रही है। चयनित प्रतिभागियों के लिए 5 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार जीतने का अवसर भी रखा गया है।आयोजकों के अनुसार, फिल्मकार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फिल्मों की एंट्री ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।ये हैं महत्वपूर्ण तिथियांअर्ली डेडलाइन: 15 सितंबर 2026लेट डेडलाइन: 30 अक्टूबर 2026नोटिफिकेशन डेट: 25 नवंबर 2026फिल्म फेस्टिवल: 18 से 20 दिसंबर 2026स्थान: ऑड्रे हाउस, रांचीआयोजकों का कहना है कि MERA TV FILM FESTIVAL 2026 का लक्ष्य ऐसी कहानियों और फिल्मकारों को सामने लाना है, जिनमें कुछ नया कहने और समाज को प्रभावित करने की क्षमता हो। खास तौर पर युवा और स्वतंत्र फिल्मकारों के लिए यह महोत्सव अपनी रचनात्मक पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा।देशभर के इच्छुक फिल्मकार महोत्सव में भाग लेने के लिए अपनी एंट्री आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भेज सकते हैं।एंट्री और अधिक जानकारी के लिए:www.meratvfilmfestival.comMERA TV FILM FESTIVAL 202618–20 दिसंबर 2026 | ऑड्रे हाउस, रांची ।