October 23, 2026

NEWS TEL

NEWS

रघुवर दास को कांग्रेस के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं : संजीव सिन्हा

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकार किसी प्रमाणपत्र के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान किसी युवक द्वारा रघुवर दास के चरण स्पर्श करने को राजनीतिक विवाद बनाना भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति संकीर्ण सोच दर्शाता है। संजीव सिन्हा ने कांग्रेस पर मुद्दाविहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म, आस्था और सामाजिक परंपराओं को राजनीतिक विवाद में घसीटने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.