पीकेएस कंपनी के मजदूरों की 17 सूत्रीय मांगों को मिला तरुण महतो का समर्थन
आदित्यपुर : पीकेएस कंपनी के मजदूरों के आंदोलन में जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो शामिल हुए। उन्होंने मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन, बोनस, पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी सहित 17 सूत्रीय मांगों का समर्थन किया। साथ ही कंपनी प्रबंधन और श्रम विभाग से मजदूरों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनका उचित मेहनताना और वैधानिक अधिकार मिलना चाहिए।