November 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बाल संसद का आयोजन, विद्यार्थियों ने निभाई जनप्रतिनिधियों की भूमिका

आदित्यपुर : सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बाल संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री मंत्री एवं विपक्ष के नेताओं की भूमिका निभाकर संसदीय कार्यवाही का प्रभावशाली मंचन किया। प्रश्नकाल के दौरान महिला सुरक्षा, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, पर्यावरण प्रदूषण एवं शिक्षा जैसे जनहित के मुद्दे उठाए गए। कार्यक्रम का संचालन मिडिल विंग समन्वयक रेनू सिंह के पर्यवेक्षण में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप सिंह, प्राचार्य रामा शंकर सिंह एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे नेतृत्व, संवाद कौशल एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास की सराहनीय पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.