November 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला (द्वितीय चरण–माध्यमिक स्तर) 2026-27

1 min read

जमशेदपुर: डी.ए.वी. सी.ए.ई., दिल्ली के तत्वावधान में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर, में 4 एवं 5 नवंबर 2026 को दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें झारखंड जोन-ई के सात डी.ए.वी. विद्यालयों के हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित विषयों के 110 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डी.ए.वी. गान से हुआ। इस अवसर पर ए.आर.ओ. प्रज्ञा सिंह एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, कौशल विकास एवं मूल्यपरक शिक्षा अपनाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया। कार्यशाला का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.