जमशेदपुर बना झारखंड का नंबर-1 स्वच्छ शहर
1 min read
जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में जमशेदपुर ने झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव हासिल किया है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित इस सर्वेक्षण में मिली यह उपलब्धि शहर के निरंतर स्वच्छता प्रयासों का परिणाम है।
घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, जीपीएस आधारित निगरानी, कंपोस्टिंग और नागरिक सहभागिता जैसी पहलों ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है। टाटा स्टील यूआईएसएल, नागरिक प्रशासन, सफाई मित्रों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों से जमशेदपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित किया है।