जमशेदपुर की हवा पर गंभीर सवाल, RTI में प्रदूषण बोर्ड का खुलासा: मनोज मिश्रा
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर में 23 अक्टूबर को झारखंड मानवाधिकार संगठन (जेएचआरसी) के चेयरमैन मनोज मिश्रा की RTI के जवाब में खुलासा हुआ है कि जमशेदपुर में रियल-टाइम AQI डिस्प्ले और PM2.5 की नियमित निगरानी की व्यवस्था नहीं है। प्रदूषण के स्रोतों और स्वास्थ्य प्रभावों का विस्तृत अध्ययन भी नहीं किया गया है।
मनोज मिश्रा ने इसे जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता बताते हुए कहा कि जेएचआरसी इस मुद्दे पर सड़क से न्यायालय तक संघर्ष करेगा और जल्द आंदोलन शुरू करेगा।