जमशेदपुर: MGM अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास मिला लावारिस शव, दुर्गंध से मरीज परेशान
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी गेट के पास लावारिस शव मिलने से परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। होमगार्ड ने इसकी सूचना इमरजेंसी वार्ड के अधिकारियों को दी। घटना ने अस्पताल की साफ-सफाई, शवों के रखरखाव और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, शव की पहचान और मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।