November 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

कोल्हान विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ, पीजी में 55% अंक वालों को भी मिलेगा मौका

1 min read

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सिंडिकेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब पीजी में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त अभ्यर्थी भी अतिथि शिक्षक बन सकेंगे। उन्हें 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं, पीजी टॉपर को 15 हजार और नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 18 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। इसका लाभ 1 जनवरी 2024 से सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा। बैठक में पदोन्नति परीक्षा के परिणाम और अन्य शैक्षणिक प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.