कमलपुर में अवैध विदेशी शराब का भंडाफोड़, 286 बोतल के साथ दुकानदार गिरफ्तार
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कमलपुर थाना क्षेत्र के बंकुचिया मोड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर 286 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में गुमटी संचालक गणेश महतो को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 62.985 लीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली थी कि बंकुचिया मोड़ स्थित गणेश महतो की गुमटी में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। साथ ही वहां लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जाती थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी कर शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।