कपाली के ताजनगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
1 min read
जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताजनगर में गुरुवार देर रात 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद शादाब, पिता लाल मोहम्मद के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात वह अपने घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।
प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।